
सुनील कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार ) नैनीताल
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार रात्रि गश्त के दौरान* नैनीताल *जिला कंट्रोल रूम एवं थाना भवाली से सूचना प्राप्त* हुई कि *एक संदिग्ध ट्रक (वाहन संख्या UP 22 T 7096) रानीखेत से खैरना की ओर तेजी से भाग रहा है।*
इस सूचना पर डी0आर0 वर्मा प्रभारी निरीक्षक भवाली के नेतृत्व* में चौकी खैरना और क्वारब पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए *संदिग्ध ट्रक का पीछा* किया।
*पुलिस और वन विभाग की टीम के संयुक्त प्रयास से ट्रक को सुयालबाड़ी से आगे ढोकाने रामगड रोड पर घेरकर पकड़ा* गया।
ट्रक चालक मौके से फरार हो गया,जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। परंतु टीम ने *ट्रक की तलाशी में 152 टिन अवैध लीसा बरामद* किया।
*पुलिस की तत्पर कार्यवाही से एक बड़े तस्करी गिरोह पर प्रभावी प्रहार* किया गया। बरामद ट्रक और अवैध लीसा को विधिसम्मत कार्यवाही हेतु वन विभाग को सौंप दिया गया है।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग