
आज भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा चलाए जा रहे महान अभियान के तहत नमो ऐप की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में नमो ऐप प्रदेश संयोजक अनूप रावत ने महानगर के मंडल संयोजकों नमो ऐप के साथ बैठक में कार्यकर्ताओं से यह अवगत कराया की प्रधानमंत्री द्वारा विकसित भारत एम्बेसडर माइक्रोडोनेशन सेल्फी विद लाभार्थी सेल्फी विद फर्स्ट वोटर युवा मोर्चा सेल्फी विद किसान अभियान को शुरू किया गया है। इस अभियान में केंद्र व राज्य सरकार की जो लाभकारी योजनाएं हैं उनकी जानकारी देते हुए प्रतिदिन 10 व्यक्तियों को नमो ऐप से जोड़ा जाएगा जो कि विकसित भारत एंबेसडर के तौर पर पहचाने जाएंगे इस अभियान को हमने एक महत्वपूर्ण अभियान के रूप में लेना है इस अभियान में जो टॉपर आएंगे उनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ मुलाकात भी करेंगे।
इस अभियान में समाज के प्रत्येक व्यक्ति को प्रत्येक वर्ग को जोड़कर चलना है।
साथ ही केंद्र ने योजनाओं के लाभार्थी के साथ सेल्फी लेने की जिम्मेदारी महिला मोर्चा फर्स्ट वोटर के साथ युवा मोर्चा किसानों के साथ सेल्फी की जिम्मेदारी किसने मोर्चा के कार्यकर्ताओं को दी है यही नहीं पार्टी फंड के लिए न्यूनतम पांच से दो हजार तक की राशि आम जनमानस से जमा कराई जाएगी।
बैठक में महानगर नमो ऐप संयोजक शाकुल उनियाल एवं सहसंयोजक मनीष पाल के साथ महानगर के सभी मंडल संयोजक राघव गोयल विजय डबराल संजय कुकरेती गौरव वर्मा शिवम गुप्ता राजेश जैन विनोद अस्वाल आदि उपस्थित रहे।

More Stories
उत्तराखंड के लिए मिली एक ओर बुरी खबर, अरुणाचल प्रदेश में रुद्रप्रयाग के जवान रविंद्र सिंह के शहीद होने की आई खबर
एसएसपी दून के नेतृत्व में भूमि धोखाधड़ी में लिप्त अभियुक्तो पर दून पुलिस का कसता शिकंजा, भूमि धोखाधडी में लिप्त 1 अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान ने रचा नया कीर्तिमान – मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में एक ही दिन में 7,876 नागरिकों तक पहुंची सरकार