March 21, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

भारत विकास परिषद समर्पण शाखा ने बाल एवं महिला आश्रम, में किये सेवा कार्य।

भारत विकास परिषद समर्पण शाखा देहरादून एवं आकृति फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनांक 21 जुलाई 2024 को *बाल एवं महिला आश्रम, देहरादून* में सेवा कार्य किए गएl
सर्वप्रथम भारत विकास परिषद के अध्यक्ष संजय गर्ग ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अपने सभी गुरुओं को याद करते हुए सभी को गुरु पूर्णिमा की बधाई प्रेषित कीl
परिषद की सदस्य श्रीमती मीनाक्षी गर्ग ने बेटियों को संबोधित करते हुए *बेटियां कमजोर नहीं कमाल है* कविता प्रस्तुत कीl
परिषद के उपाध्यक्ष सेवा राजेश डोभाल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि *यदि पत्थर भी बनो तो ऐसे बनो कि यदि तराशे जाओ तो पूजा जाए* उन्होंने कहा कि कोई इंसान बुरा नहीं होता परिस्थितियों उससे बुरा बनाती हैं श्री डोभाल ने कबीर का दोहा याद करते हुए कहा कि
*बुरा जो देखन मैं चला बुरा न मिलिया कोय*
*जो दिल खोजा आपना मुझसे बुरा न कोय*
अतिथि के रूप में पधारे जी एम एस मंडल के महासचिव शिखर कुचछल ने
*भारत का रहने वाला हूं*
*भारत की बात सुनाता हूं*
गीत गाकर सबका मन मोह लियाl
इस अवसर पर बालिकाओं के मध्य *गुरु पूर्णिमा तथा भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन* के विषय में एक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया जिसमें सही उत्तर देने वाली *80 से अधिक बालिकाओं को पुरस्कृत किया गयाl*
इस अवसर पर आश्रम की सचिव श्रीमती सरिता यादव,वित्त सचिव यश गर्ग,महिला संयोजिका रति मित्तल, उपाध्यक्ष सेवा राजेश डोभाल, उपाध्यक्ष संस्कार डी के भटनागर, उपाध्यक्ष संपर्क मोहित मित्तल,पूर्व अध्यक्ष के के लाल,संगठन सचिव संजीव कुमार सैन,महिला सह संयोजिका डॉ अनुराधा बिष्ट,मीनाक्षी गर्ग, पूनम डोभाल, मनमोहन शर्मा, महेश गुप्ता तथा आकृति फाउंडेशन के संजीव आदि उपस्थित रहेl

You may have missed

Share