
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
बहादराबाद और उसके आसपास के क्षेत्रों में भारत बंद का कुछ भी असर देखने को नहीं मिल रहा है। स्कूल, कालेज चालू हैं और पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी सुचारू रूप से चल रहे हैं।बता दें कि दलित और आदिवासी संगठनों ने आज भारत बंद का आह्वान किया था। सुप्रीम कोर्ट के एस सी एस टी आरक्षण में क्रीमीलेयर लागू करने के फैसले के खिलाफ 14घंटे का यह बंद बुलाया गया है किंतु बहादराबाद और इसके आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में बंद का कोई असर दिखाई नहीं दिया है।
सड़कों पर ट्रैफिक सुचारू
सभी बाजार खुले हुए हैं और ट्रैफिक व्यवस्था भी सुचारू रूप से चल रही है।प्रशासन द्वारा एहतियात के तौर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी व अन्य दलित संगठनों ने भारत बंद में भाग लेने का आव्हान किया है लेकिन इसका कुछ खास असर दिखाई नहीं दे रहा है।

More Stories
कप्तान की सख्ती का असर, चेकिंग में पकड़ी गई भारी मात्रा में अवैध शराब, 20 पेटी शराब के साथ 01 शराब तस्कर को पुलिस ने चेकिंग के दौरान किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर राज्य में खाद्य एवं रसद व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए अधिकारियों की विशेष तैनाती
मिलावटखोरों पर और कसेगा सरकार का शिकंजा, हर माह एक सप्ताह का विशेष अभियान चलेगा, स्टाफ की कमी भी होगी दूर, जन स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को कतई बख्शा न जाए–मुख्यमंत्री