
पलटन बाजार मे लगने वाले जाम को लेकर व्यापारी काफी समय से परेशान चल रहे है जाम का आलम ये है कि आप दोपहिया वाहन तो क्या पैदल भी जाम मे फंस कर रह जाते है जिसके चलते पल्टन बाजार मे आये दिन मोबाइल चोरी जेब कटने और पर्स झपटने की घटनाये होती रहती है जिसका संज्ञान लेकर आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस कार्यालय देहरादून के सभागार कक्ष में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई , जिसमें एसएसपी द्वारा व्यापार मंडल के सभी सदस्यों की समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया गया । व्यापार मंडल के सदस्यों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के समक्ष देहरादून शहर – पलटन बाज़ार तहसील चौक ,हनुमान चौक, कांबली रोड आदि जगहों पर अतिक्रमण बहुत ज़्यादा होने के कारण अक्सर जाम की स्थिति शहर में नज़र आती है ,जिससे यातायात सुचारु रूप से नहीं चल पाता है तथा आम जनता को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं।

उक्त समस्याओं को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा व्यापार मंडल के सदस्यों एवं पदाधिकारियों को निम्नलिखित दिशा निर्देश दिए गए हैं जिनका व्यापारियों द्वारा पूरा सहयोग करने की बात कही गई।
1-दुकानों के आगे किसी भी प्रकार की फड़ / ठेली नहीं लगेगी।
2- यदि कोई दुकान वाला अपनी दुकान के आगे कोई फड़ या ठेली लगाता है तो ठेली वाले के साथ उस दुकानदार का भी चालान किया जाएगा।
3-सभी दुकान वाले अपने कर्मचारियों का सत्यापन करवाएंगे।
4-सड़क किनारे या किसी दुकान के आगे किसी भी प्रकार की रिंग आदि नहीं लगेगी यदि लगती है दुकानदार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
5-शहर में या सड़कों पर लगने वाला अतिक्रमण जिससे कि यातायात प्रभावित होता है,अतिक्रमण पूर्ण रूप से हटाया जाएगा।

उक्त गोष्ठी के दौरान श्रीमती सरिता डोभाल पुलिस अधीक्षक नगर, श्री नीरज सेमवाल , पुलिस उपाधीक्षक यातायात तथा दून महानगर व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे!


More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग