
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
हरिद्वार मे कलियर निवासी हसीन* निवासी ग्राम मेहवड खुर्द नागल थाना कलियर हरिद्वार द्वारा अपने निर्माणाधीन मकान से सैटरिंग की प्लेट, ईट सरिया व सीमेन्ट चोरी करने के सम्बंध में थाना हाजा पर मु0अ0स0 361/25 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया था।
SSP हरिद्वार द्वारा घटना के अनावरण हेतु *थानाध्यक्ष बहादराबाद* के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया गठित की गयी पुलिस टीम द्वारा दिनांक-18.09.25 को दौराने चैकिंग वाहन टैम्पो चालक सावेज पुत्र मोमीन निवासी बढेडी राजपुताना थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार को थाना लाकर पूछताछ की गयी तो चालक द्वारा बताया गया कि एक व्यक्ति द्वारा मेरा लोडर बुक किया था व हरिआश्रय नगर से निर्माणाधीन मकान के बाहर रखे माल को स्वंय का बताते हुए माल को मेरे लोडर में भरकर कबाडी *शहजाद* की बढेढी स्थित दुकान में उतारा था।
कबाडी शहजाद से पूछताछ करने पर उसके द्वारा गुड्डू निवासी-गढ मीरपुर रानीपुर हरिद्वार द्वारा चोरी किया गया माल 06 सेटरिंग प्लेट, 15 कट्टे सीमेन्ट अल्ट्राटेक, 02 बंडल सरिया व लगभग 500 ईटें मुझे बेची गयी थी।
अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी किया शत् प्रतिशत माल बरामद कर विधिक कार्यवाही की गई ले
फरार अभियुक्त गुड्डू की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
1- शहजाद पुत्र मोतीन निवासी मौहल्ला पावधोई ईदगाह रोड ज्वालापुर हरिद्वार (कबाडी)
*बरामदगी*
01. 06 सेटरिंग प्लेट
02. 15 कट्टे सीमेन्ट अल्ट्राटैक
03. 02 बंडल सरिया
(अनुमानित कीमत करीब 50,000 रूपये)
घटना में प्रयुक्त वाहन टैम्पू
*पुलिस टीम*
01. अ०उ०नि० करम सिंह-
02. कानि० अंकित कुमार
03. कानि. अवनेश राणा

More Stories
लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार
उत्तराखंड CAMPA परियोजना संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न, प्रत्येक डिवीजन में बड़े मृदा-जल संरक्षण प्रोजेक्ट के निर्देश
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए स्वीकृत की 102 करोड़ की धनराशि