March 21, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

प्लास्टिक कचरे से की दो लाख से अधिक की आय अर्जित की बदरीनाथ नगर पंचायत ने

-इस वर्ष धाम में अब तक नगर पंचायत ने 31 टन प्लास्टिक कचरे का किया निस्तारण

गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ धाम में प्लास्टिक वेस्ट को नगर पंचायत प्रशासन ने आय का बेहतर संसाधन बना लिया है। यहां इस वर्ष अब तक नगर पंचायत की ओर से धाम में बिखरे प्लास्टिक कचरे का विपणन कर दो लाख 61 हजार पांच सौ रुपये की आय अर्जित कर ली है। जिससे जहां एक ओर धाम प्लास्टिक कचरे से मुक्त हो रहा है, वहीं नगर पंचायत को आय प्राप्त हो रही है।

बदरीनाथ धाम की सफाई का जिम्मा नगर पंचायत बदरीनाथ का है। जिसके लिए नगर पंचायत की ओर से 45 पर्यावरण मित्रों की तैनाती मुख्य नगर क्षेत्र, 22 की मंदिर परिसर में तैनाती की है। इसके साथ ही नगर से निकलने वाले कचरे के कॉम्पेक्टिंग, कम्पोस्टिंग और सेग्रीगेशन के लिए 15 कर्मचारियों की तैनाती की है। जिनके माध्यम से कचरे को एकत्रित कर ब्लॉक बनाकर विपणन किया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित ने बताया कि बीते 15 दिनों में पंचायत प्रशासन की ओर से करीब 12 टन प्लास्टिक कचरे का निस्तारण कर एक लाख 35 हजार की आय अर्जित की है। जबकि यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक बदरीनाथ धाम से 31 टन कचरे का निस्तारण कर दो लाख 61 हजार पांच रुपए की आय प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक कचरे को एकत्रित कर उन्हें कॉम्पेक्टर मशीन से ब्लॉक बनाकर अनुबंध मूल्य पर विपणन किया जा रहा है।

You may have missed

Share