देहरादून: बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि को बदल दिया गया है। कोरोना संकट के चलते यह फैसला लिया गया है। इसकी घोषणा पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने की। नए फैसले के अनुसार, अब 14 मई को केदारनाथ व 15 मई को बद्रीनाथ के कपाट खुलेंगे।
भगवान बदरीनाथ के कपाट 15 मई को सुबह 4:30 बजे खुलेंगे। गाडूघड़ा परंपरा के लिए तिल का तेल निकालने के लिए 5 मई की तिथि तय की गई है। सोमवार को टिहरी के राजा मनुजेंद्र शाह ने इसकी घोषणा की।
इसी क्रम में मुख्यमंत्री आवास में बदरीनाथ एवं केदारनाथ के संबंध में बैठक की गई। बैठक में टिहरी की महारानी एवं सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी एवं सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर मौजूद रहे।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग