March 4, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

बद्रीविशाल के दर्शन को पहुंचे ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती महाराज

गोपेश्वर (चमोली)। ज्योतिष्पीठाधीश्वर स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज ने बधुवार को भगवान श्री बदरीविशाल के दर्शन किया। वे ज्योतिष्मठ से श्री बदरीनाथ पहुंचे थे। बदरीनाथ धाम पहुंचने पर साकेत चौराहे पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने फूलमालाओं से शंकराचार्य का स्वागत किया। साकेत चौराहे से शंकराचार्य संपूर्ण भक्त मंडली के साथ श्री बदरीनाथ मंदिर आये सीधे मंदिर में दर्शन किये।

मंदिर में दर्शन के बाद श्रद्धालुओं से मिले। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए शंकराचार्य ने भारत वर्ष में धर्मरक्षा के लिए बनी चारपीठों तथा आदिगुरू शंकराचार्य की परंपरा का उल्लेख किया कहा कि चारमठ की तरह चार पुरूषार्थ दैनिक जीवन में महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मंदिर समिति सदस्य एवं पीठ पुरोहित श्री ऋषिप्रसाद सती, प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल आदि मौजूद थे।

You may have missed

Share