उत्तराखंड में आज मुकदमा दर्ज होते ही दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा पर बड़ी कार्यवाई, हटाया गया प्रशासक के पद से…….
देहरादून: निबन्धक दुग्ध सहकारी समितियां उत्तराखण्ड, हल्द्वानी (नैनीताल) के आदेश संख्या सी-3081/विधि/सह०/ प्रशा० नियुक्ति-पत्रा0/2021-22 दिनांक 05 जनवरी, 2022 के द्वारा श्री मुकेश बोरा, अध्यक्ष, नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि०, लालकुआं को उत्तराखण्ड सहकारी डेरी फैडरेशन लि०, हल्द्वानी (नैनीताल) का प्रशासक नियुक्त किया गया था। आज दिनांक 01.09.2024 को मीडिया के माध्यम श्री मुकेश बोरा के विरूद्ध गम्भीर आरोप।
प्रसारित होने एवं उनके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज होने का संज्ञान लेते हुए, निबन्धक दुग्ध सहकारी समितियां उत्तराखण्ड, हल्द्वानी (नैनीताल) के आदेश संख्या सी-1909 दिनांक 01 सितम्बर, 2024 के द्वारा उत्तराखण्ड सहकारी समिति अधिनियम-2003 की धारा-29 (5) (ख) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, श्री मुकेश बोरा को उत्तराखण्ड सहकारी डेरी फैडरेशन के प्रशासक के पद से हटाते हुए, निदेशक, डेरी विकास उत्तराखण्ड, हल्द्वानी (नैनीताल) को उत्तराखण्ड सहकारी डेरी फैडरेशन लि०, हल्द्वानी (नैनीताल) का प्रशासक नियुक्त किया गया है।


More Stories
निजी हाउसिंग प्रोजेक्ट्स पर भारी पड़ रही एमडीडीए की सस्ती और भरोसेमंद योजनाएं,कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद, एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट हुए बुक !
मुज़फ्फरनगर की तितावी पुलिस ने स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से भारी मात्रा मे अवैध स्मैक की बरामद, बालिग़ होते ही अवैध स्मैक की तस्करी मे लग गये थे रब्बान और दानिश !
जेल से बाहर खुली हवा रास नहीं आई शातिर वाहनचोर को, जेल से बाहर आते ही चुरा लिया वाहन, देहरादून की बसंत विहार पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप मे फिर पंहुचा दिया जेल !