March 22, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र मे बदमाश की आहट मिलते ही पुलिस आई एक्शन मे,मुठभेड के बाद बदमाश को किया लंगडा, देर रात से सुबह सवेरे तक कांबिग रही जारी,उत्तर प्रदेश के हरदोई का रहने वाला है बदमाश।

विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून

कल देर रात प्रेमनगर टी स्टेट में चेकिंग के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध बदमाश मिलने के बाद बदमाश ने पुलिस पर फायर कर भागने की फिराक के बाद पुलिस ने मौके की घेराबंदी कर बदमाश की तलाश करते हुए दरू चौक टी स्टेट में बदमाश और पुलिस के साथ मुठभेड़ में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई जिसके बाद पुलिस घायल बदमाश को तत्काल उपचार हेतु प्राथमिक चिकित्सालय प्रेमनगर लाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा उसको उच्च उपचार के लिए दून चिकित्सालय रेफर किया गया घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत एसएसपी देहरादून अजय सिह ने मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस टीम से जानकारी ली पुलिस द्वारा प्रारंभिक पूछताछ में जानकारी मिली बदमाश अनुभव त्रिपाठी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है जो एक अंतर राज्य वाहन चोर गिरोह का सदस्य हैं व पूर्व में भी लखनऊ में वाहन चोरी में जेल गया है अन्य जानकारी ली जा रही है

*नाम पता बदमाश*
अनुभव त्रिपाठी पुत्र श्री सुदेश त्रिपाठी निवासी सनेमा रोड हरदोई उत्तर प्रदेश उम्र 23 वर्ष: *पूछताछ में जानकारी मिली कि गिरोह के अन्य लोग भी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने आने वाले थे*

You may have missed

Share