
*एसएसपी डा मंजुनाथ टी सी महोदय द्वारा की गई, एसओजी टीम को नगद पुरस्कार की घोषणा।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंह नगर महोदय द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक अपराध/ पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक आंपरेशन के नेतृत्व में एस०ओ०जी० प्रभारी एवं उनकी टीम को जनपद के विभिन्न थानों से प्राप्त गुमशुदगी/ चोरी हुए मोबाइल फोनों के प्रार्थना पत्रों पर बरामदगी व आवश्यक कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिये गये थे ।

जिस क्रम में एस०ओ०जी टीम जनपद उधमसिंह नगर द्वारा थानों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर सर्विलांस के माध्यम से आवश्यक कार्यवाही कर उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों, गैर राज्य उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपद रामपुर, पीलीभीत, बरेली, मुरादाबाद, कासगंज, लखीमपुर खीरी आदि जनपदों से विभिन्न कम्पनियों के करीब 500 मोबाइल फोन बरामद किये गये जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 70 लाख रुपये को बरामद कर मोबाइल धारकों के सुपुर्द कर उन्हें खुशियां दिलायी गयी, एस.ओ.जी. उधमसिंह नगर टीम द्वारा किये गये उक्त कार्य की उच्चाधिकारियों एवं आम जनता द्वारा काफी प्रशंसा की गयी।
*बरामद 500 मोबाइलों की लिस्ट का मीडिया व सोशल मीडिया में किया जायेगा प्रचार प्रसार ताकि मोबाईल धारकों को वापस किए जा सकें बरामद फोन।*
*बरामदगी -*
विभिन्न कम्पनियों के करीब 500 मोबाईल फोन कीमत लगभग 70 लाख रुपये


More Stories
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप