🔸 *एस.टी.एफ.की ए.एन.टी.एफ. टीम ने देर रात किया भगवानपुर क्षेत्र से लाखों रूपये की नशीली दवाईयां के साथ एक नशा तस्कर गिरप्तार।*
🔸 *पकड़े गये नशा तस्कर से 42,120 नशीली दवाईयां और मोटर साइकिल बरामद।*
उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु *माननीय मुख्यमंत्री जी के उत्तराखंड के ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा* ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के *आदेश पर एसटीएफ की ए.एन.टी.एफ टीम (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) द्वारा थाना भगवानपुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए कल देर रात में थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार स्थित किशनपुर बस स्टॉप के पास से अभियुक्त वसीम अकरम पुत्र शमशाद निवासी रामपुर डांडी थाना गंगनहर जिला हरिद्वार को यूके 17 R 0146 मोटर साइकिल से परिवहन करते हुए जनपद में बेचने ला रहे 42,120 प्रतिबंधित नशीली दवाईयां बरामद की गई* एसटीएफ द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध थाना भगवानपुर में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस. टी. एफ, उत्तराखंड द्वारा आज पुनः अपने निम्न ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस.टी.एफ उत्तराखंड से संपर्क करें।* एसटीएफ लगातार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत अपनी कार्यवाही जारी रखे रहेगी।
*एसटीएफ से संपर्क हेतु : 0135 -2656202*
*9412029536*
*एएनटीएफ/एसटीएफ पुलिस टीम :-*
01 निरीक्षक शरद चंद्र गुसांईं
02 उप निरीक्षक विकास रावत
03 ए एस आई चिरंजीत सिंह
04 हेड का0 सुधीर केसला
05 का वीरेंद्र राणा
थाना भगवानपुर पुलिस टीम
1. का 0 देवेंद्र
2 कॉ रवि दत्त

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग