March 21, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

सूदखोरो के मकड़जाल मे फंस कर एक और परिवार हुआ बर्बाद ,सहारनपुर के ज्वैलर्स सौरभ बब्बर ने पत्नि संग गंगनहर मे कूदकर की आत्महत्या,लेनदारो पर लगाया ब्याज के बदले खून चूसने का आरोप।

राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार

सहारनपुर के किशनपुर मे साई ज्वेलर्स के स्वामी सौरभ बब्बर का शव हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में मिला है हालाकि उसकी पत्नी का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। साथ ही एक सुसाइड नोट भी सामने आया है जिसमें मृतक ने अपने आपको कर्ज की दल दल में डूबा हुआ बताते हुए सुसाइड करने की बात कही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सौरभ बब्बर अपनी पत्नी के साथ पिछले कुछ दिनों से लापता चल रहे थे।सौरभ बब्बर सहारनपुर में गोल्ड कमेटी चलाने वालो के नाम से जाने जाते थे रानीपुर कोतवाली के मुताबिक आज सुबह उनका शव नहर के पास मिला है लेकिन उनकी पत्नी अभी भी लापता है पुलिस को मिले सुसाइड नोट पर दस अगस्त की तारीख लिखी होने के साथ ही फोन कैमरा का टाईम भी दस अगस्त 2024 टाइम 1:23 दिखाई दे रहा है। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि, हमारे लेनदारों को हमने अंधाधुन ब्याज दी है अब हम और नहीं दे पा रहे। हमारे दोनों बच्चे नानी के पास रहेंगे हम उनके हवाले करके जा रहे हैं हमें और किसी पर भरोसा नहीं फिलहाल पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की पत्नी की तलाश तेज कर दी है।

You may have missed

Share