वेटनरी फार्मासिस्टो की समस्याओ और मांगो का होगा समाधान- अनूप काला
पौड़ी। सोमवार को पौडी में वेटनरी डिप्लोमा फार्मासिस्ट ऐशोसिएशन जनपद पौडी की जिला कार्यकरणी का गठन किया गया। अपर निदेशक कार्यालय सभागार पौडी में पुरानी कार्यकरणी के कार्यकाल पूरा होने पर नयी कार्यकरणी का गठन किया गया। चुनाव अधिकारी गुणानंद की अध्यक्षता में नयी कार्यकरणी का विधिवत गठन किया गया। जनपद पौडी के सभी वेटिनरी डिप्लोमा फार्मासिस्टो ने अनूप काला को अध्यक्ष, घनेंद्र को महामंत्री, महिपाल रावत को उपाध्यक्ष, स्वीटी सिंह को संयुक्त सचिव, विजयंत गोस्वामी को कोषाध्यक्ष, सतीश चंद्र को संप्रेक्षक और नरेश शर्मा को संरक्षक चुना।
इस अवसर पर चुनाव अधिकारी गुणानंद नें निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई और वेटिनरी डिप्लोमा फार्मासिस्ट ऐशोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष अनूप काला नें कहा की फार्मासिस्टो की समस्याओ और मांगो के समाधान के लिए पशुपालन मंत्री और निदेशक पशुपालन से अतिशीघ्र वार्ता की जायेगी। उन्होने कहा की वेटनरी फार्मासिस्टो की विभिन्न मांगे लंबे समय से लंबित हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश