
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में पौड़ी पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए लापता किशोरी को कई सेकड़ो किलोमीटर दूर लखनऊ से सकुशल बरामद कर लिया है आपको बता दे की दिनांक 13.10.2025 को स्थानीय निवासी- कोटद्वार, द्वारा कोतवाली कोटद्वार पर सूचना दी गई कि उनकी नाबालिग पुत्री आयु 16 वर्ष (काल्पनिक नाम- रुखसत) नाराज होकर घर से कहीं चली गई है और अभी तक घर वापस नहीं लौटी। सूचना पर तत्काल कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0स-54/2025, धारा 137(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
उक्त नाबालिक बालिका की गुमशुदगी की घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी कोटद्वार श्रीमती निहारिका सेमवाल के निकट पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार श्री रमेश तनवर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
गठित पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयासों, सघन सुरागरसी-पतारसी, सीसीटीवी फुटेज जांच एवं तकनीकी सर्विलांस के माध्यम से किशोरी की संभावित लोकेशन का पता लगाने का प्रयास किया गया। लगातार की जा रही जांच और सूचना संकलन के दौरान पुलिस टीम को यह जानकारी प्राप्त हुई कि नाबालिग किशोरी को जामनगर, चारबाग लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में देखा गया है। इस सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने बिना समय गँवाए त्वरित कार्रवाई करते हुए लखनऊ रवाना होकर स्थानीय पुलिस की सहायता से नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद किया गया। बरामदगी के उपरांत किशोरी को कोटद्वार लाया गया तथा नाबालिग किशोरी ने बताया कि “वह अपनी मां की डांट से नाराज होकर गुस्से में बिना बताए घर से निकल गई थी और नजीबाबाद रेलवे स्टेशन से ट्रेन में बैठकर लखनऊ पहुंच गई थी। पुलिस टीम द्वारा मानवता और संवेदनशीलता के साथ किशोरी को समझाया-बुझाया एवं किशोरी को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) पौड़ी के समक्ष प्रस्तुत कर काउंसलिंग कराई जा रही है तथा परिवार को भी उचित परामर्श प्रदान किया गया।
*पुलिस टीम*
1. उपनिरीक्षक राजा राम डोभाल
2. मुख्य आरक्षी उत्तम सिंह चौहान
3. महिला PRD पूजा गुसाईं

More Stories
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
किडनैपिंग और फिरौती के खेल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चंद घंटों में गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त, युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को घर से किडनैप कर अपहर्ता की मां से की थी 1 लाख रू0 की डिमाण्ड
एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार