March 13, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

बंग्लादेश मे हिन्दुओ के खिलाफ अत्याचारो के खिलाफ फूटा हिंदू संगठनो का गुस्सा,हिन्दू संगठनो ने राजधानी मे निकाली विशाल जनाक्रोश रैली।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में आज विभिन्न हिंदू संगठनो ने राजधानी देहरादून की सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया इस प्रदर्शन मे तमाम हिन्दू संगठनु सुबह गांधी पार्क पर एकत्रित हुए। इसके बाद हजार की संख्या मे जन सैलाब बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कचहरी के लिए रवाना हुआ। ये आक्रोश रैली गांधी पार्क से चलकर घंटाघर होते हुए पलटन बाजार के रास्ते कचहरी पहुंची जहां पर पहुंचकर रैली ने बंग्लादेश मे हो रही हिंदूओ की बर्बर हत्या और उनके साथ हो रहे अत्याचारो के विरोध मे जमकर नारे बाजी की और केन्द्र सरकार से बंग्लदेशी हिंदूओ की रक्षा करने के लिए कोई ठोस कदम उठाने की मांग की।

You may have missed

Share