
भारत विकास परिषद समर्पण शाखा की ओर से *एक पेड़ मां के नाम* अभियान की शुरुआत की गई इस अवसर पर बोलते हुए भारत विकास परिषद समर्पण शाखा के अध्यक्ष संजय गर्ग ने कहा कि जिस प्रकार *मां अपने दूध से हमारा लालन-पालन करती है उसी प्रकार धरती मां भी जल,फल तथा खाद्यान्न से हमारे जीवन का भरण पोषण करती हैl* हम अपनी मां का कर्ज तो नहीं चुका सकते लेकिन एक पेड़ लगाकर धरती मां का कर्ज जरूर चुका सकते हैंl
*सनातन धर्म में तो पेड़ों को देवत्व का दर्जा प्राप्त हैl भगवान ब्रह्मा को कमल,विष्णु जी को केले के पत्ते तथा भोले बाबा को वेल की पत्तियां चढ़ाई जाती हैंlजहां दशहरा के दिन शमी के पेड़ से भगवान राम की पूजा की जाती है वहीं भगवान श्रीकृष्ण कदम के पेड़ पर अपनी रासलीला रचाते थेl मां लक्ष्मी की सफेद कनेर से,मां दुर्गा की गुड़हल से तथा विद्यादायिनी मां शारदा की गुलाब से पूजा की जाती हैl*
*धरती मां का कर्ज चुकाएं*
*मां के नाम एक पेड़ लगाए*
इस अवसर पर परिषद की महिला सह संयोजिका कल्पना सैनी, प्रकल्प प्रमुख संजय पाल,सुधीर सैनी, निखिल अग्रवाल, नेत्रपाल,रितु वर्मा, सैयद त्यागी,बृजमोहन,वसीम,अशोक, राजकुमार तथा लोकेश आदि ने अपनी मां के नाम से फलदार,छायादार एवं सजावटी पेड़ लगाए l

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश