राजीव भार्गव (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
देहरादून:– राजधानी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।जहा दंपति के झगड़े की वजह से डेढ़ साल के मासूम की मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।जानकारी के मुताबिक डेढ़ साल का मासूम दून अस्पताल के वार्ड में भर्ती था। जहां उसका उपचार चल रहा था। बच्चे की हालत गंभीर होने के चलते उसे चिकित्सकों ने वेंटिलेटर पर रखा हुआ था। इस दौरान किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया।पति पत्नी के बीच झगड़े के दौरान वेंटिलेटर की ट्यूब निकल गई। जिस वजह से बच्चे की हालत बिगड़ गई। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों के मुताबिक डॉक्टरों और वहां पर तैनात स्टाफ ने बच्चे को इनक्यूबेट कर करीब एक घंटे तक बचाने की कोशिश की। लेकिन बच्चे को नहीं बचाया जा सका।बच्चे के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। अस्पताल प्रशासन की ओर से सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई की जा रही हैं।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग