
रानी पोखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत भोगपुर रोड पर चेकिंग के दौरान बदमाश पुलिस देखकर चेकिंग प्वाइंट से पुलिस को चकमा देकर फरार होने की कोशिश कर रहा था लेकिन पुलिस ने संदिग्ध बदमाश का पीछा करने पर बदमाश ने जंगल में छिप गया और पुलिस पह फायर करने शुरू कर दिये गोली चलते देखकर
पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग करनी शुरू कर दी जिसके चलते ,बदमाश के पैर पर गोली लग गई पुलिस ने बदमाश पर काबू करते हुए घायल को उपचार के लिए तत्काल जॉली ग्रांट हॉस्पिटल मे भर्ती करा दिया मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी देहरादून अजय सिंह मौके के लिए रवाना हो गये है
आज दिनांक 10/2/2024 को रानीपोखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस द्वारा भोगपुर थानों रोड पर सायंकाल को वाहन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान देहरादून की तरफ से बिना नंबर की हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल स्प्लेंडर आती दिखाई दी जिसको रोक करके चेक करने का प्रयास किया तो वाहन चालक द्वारा पुलिस के सामने वाहन ना रोककर तेजी से भोगपुर थानों वाली रोड पर वाहन को लेकर भाग गया, उक्त संदिग्ध वाहन/व्यक्ति की तलाश हेतु रानीपोखरी पुलिस द्वारा तत्काल कंट्रोल रूम को उक्त वाहन व वाहन चालक को चेकिंग करने की सूचना दी गई। सूचना पर तत्काल रानीपोखरी पुलिस व एसओजी देहात पुलिस उक्त वाहन व व्यक्ति की तलाश में भोगपुर रोड पर पीछा किया तो भोगपुर थानों रोड पर वाहन चालक द्वारा पुलिस को अपना पीछा करता देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, व जंगल में सड़क किनारे पेड़ की आड़ से पुलिस पर फायरिंग करता रहा पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग की की गई, जिसमें एक गोली उक्त व्यक्ति के पैर में लगी, व्यक्ति के घायल होने पर तत्काल जॉली ग्रांट अस्पताल ले जाया गया है, एसएसपी देहरादून तत्काल मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली
*रानीपोखरी थाना क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्त मुस्तकीम है 10000 का इनामी बदमाश ,वर्ष 2021 में पटेलनगर थाना क्षेत्र से बच्ची के अपहरण कर दो लाख की फिरौती मांगने के अभियोग में चल रहा था वांछित*
*घटनास्थल से अभियुक्त के कब्जे से 315 बोर का देसी तमंचा व बिना नंबर की हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई*
गिरफ्तार घायल अभियुक्त का नाम पता
*मुस्तकीम पुत्र हनीफ निवासी चांदखेड़ी थाना दिलारी तहसील ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद उम्र 24 वर्ष* है

More Stories
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप