
राजेन्द्र शिवाली( राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
*अभियुक्त गैंग लीडर जगरूप सिंह थाना कुंडा उधमसिंहनगर द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को पुलिस ने लिया अपनी हिरासत में।*
*ग्राम कुंडेश्वरी काशीपुर में 7700 वर्ग फिट भूमि जिसकी बाजार मूल्य एक करोड़ चालीस लाख रुपए लगभग।*
*जसपुर खुर्द में 2640 वर्ग फिट भूमि कीमत लगभग 60 लाख रुपए को पुलिस ने लिया अपनी हिरासत में।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 मंजुनाथ टीसी महोदय के आदेशानुसार जनपद में संगठित अपराधियों के विरुद्ध जंग में उधमसिंहनगर पुलिस को एक बड़ी उपलब्धि मिली है विगत साल में कई मुकदमों में पंजीकृत अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की जा रही थी। कुंडा क्षेत्र में हाल में ही एक सुदृढ़ जांच प्रक्रिया के बाद अपराध के जरिए इनके द्वारा अर्जित की गई संपत्ति की जब्तीकरण की रिपोर्ट को जिलाधिकारी महोदय के समक्ष प्रेषित किया गया था। जिलाधिकारी महोदय के आदेशानुसार पुलिस व प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही में संपत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही अमल में लाई गई। संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर संपत्ति को जब्त किया गया। जब्त संपत्ति संबंधित तहसीलदार व थानाध्यक्ष के कब्जे में रहेगी।
*संगठित अपराध पर उधमसिंहनगर पुलिस की जंग लगातार रहेगी जारी*

More Stories
देहरादून के थाना क्लेमेनटाउन प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को घोपा चाकू, पुलिस ने दोनों को घायल हालत मे किया अस्पताल मे भर्ती !
चारधाम यात्रा 2026: हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ,चारधाम यात्रा में हेली सेवाओं पर नियंत्रण, 8–9 कंपनियां ही होंगी ऑपरेटर — डॉ. आशीष चौहान,घर बैठे बुक करें चारधाम हेली टिकट, heliyatra.irctc.co.in पर शुरू ऑनलाइन सुविधा !
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश