
रुद्रपुर : एसएसपी उधम सिंह नगर /पुलिस अधीक्षक नगर /पुलिस अधीक्षक अपराध /पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन के निर्देशानुसार एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा अनैतिक व्यापार, बाल श्रम, आदि की रोकथाम हेतु रुद्रपुर में स्पा सेंटरों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान मेट्रो पोलिस मॉल सिडकुल पंतनगर में स्थित गोल्डन स्पा, मेलोडी स्पा, सेवन स्काई स्पा और हल्क स्पा में अनियमिततायें पाई जाने पर पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की गई। अनियमिता पूर्ण करने तक स्पा सेंटरों को बंद कराया गया। अनियमितताएं पूर्ण करने के बाद ही स्पा सेंटर खोलने हेतु निर्देशित किया गया है।
पूर्व मे भी कई बार मेट्रोपोलिस में स्थित इस्पात सैंटरो में अनैतिक कार्यों की शिकायतों पर पुलिस के द्वारा औचक निरीक्षण और अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की जा चुकी है

More Stories
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप