
21 मार्च 2023 परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रविंद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में श्री बालाजी जन्मोत्सव के पावन पर्व पर आगामी 6 अप्रैल 2023 को निकलने वाली श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की आस्था की प्रतीक श्री बालाजी महाराज मेहंदीपुर वालों की पवित्र ज्योति मेहंदीपुर राजस्थान से लाने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण हुई
लगभग डेढ़ सौ श्रद्धालुओं का जत्था जा रहा है मेहंदीपुर राजस्थान

सेवादल द्वारा अवगत करवाया गया कि इस वर्ष पहली बार दो डीलक्स बसें टेंपो ट्रैवलर और अपने निजी वाहनों के द्वारा लगभग डेढ़ सौ श्रद्धालुओं जिसमें बच्चे बुजुर्ग मातृशक्ति इत्यादि हैं बड़े भक्ति भाव और उत्साह के साथ मेहंदीपुर राजस्थान दिनांक 23 मार्च 2023 की सायं काल में शिवाजी धर्मशाला देहरादून से प्रस्थान करेंगे जो श्री बालाजी दरबार मेहंदीपुर राजस्थान से पवित्र जोत एक विशेष वाहन में विराजमान कर यहां 25 मार्च 2023 को देहरादून में पहुंचेंगे जहां आदर्श मंदिर पटेल नगर में पवित्र ज्योत का भव्य स्वागत होगा और उसके पश्चात पवित्र ज्योत बैंड बाजे और आतिशबाजी के साथ श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर देहरादून में विराजमान होंगी इसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है

इस अवसर पर सर्व श्री दिगंबर भागवत पुरी दिगंबर दिनेश पुरी राजेंद्र आनंद नवीन गुप्ता ,संजय गर्ग, विक्की गोयल अनुराग अग्रवाल दीपक मित्तल तुषार बंसल कांता अग्रवाल श्रीमती प्रीति अग्रवाल एडवोकेट राजकुमार गुप्ता आदि उपस्थित रह

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग