
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार ) कोटद्वार
कोटद्वार, पौड़ी। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को जनपद में समस्त मदिरा की दुकानें बंद रहेंगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने समस्त उपजिलाधिकारियों व आबकारी निरीक्षकों को निर्देश दिये हैं कि जनपद के अंतर्गत संचालित समस्त विदेशी मदिरा की दुकानें, गोदाम, बीयर गोदाम, सैन्य कैंटीन, बॉटलिंग प्लांट सहित अन्य मदिरा की दुकानें एवं गोदाम पूर्ण रूप से बंद रखना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि सभी दुकानों में निरंतर रूप से निगरानी बनाए रखें।

More Stories
उत्तराखंड पत्रकार यूनियन (मीडिया राइट) का भव्य प्रदेश स्तरीय होली मिलन समारोह: पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी होली की शुभकामनाएं, कई क्षेत्रों के उत्कृष्ट योगदानकर्ताओं को सम्मानित किया !
लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार
उत्तराखंड CAMPA परियोजना संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न, प्रत्येक डिवीजन में बड़े मृदा-जल संरक्षण प्रोजेक्ट के निर्देश