
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज रुद्रपुर स्थित मंडी में उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड की बैठक की। बैठक के दौरान मंत्री जोशी ने मंडी परिसर में हो रहे विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मंत्री ने मंडी की साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि मंडी किसानों और व्यापारियों दोनों के लिए सुचारू रूप से कार्य करने का केंद्र है, इसलिए स्वच्छता और व्यवस्था सर्वोपरि रखी जाए।
उन्होंने मंडियों के शिफ्टिंग और आधुनिकीकरण से संबंधित प्रस्ताव शीघ्र तैयार करने के भी निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य किसानों को बेहतर विपणन सुविधाएं उपलब्ध कराना है ताकि उनकी आय में वृद्धि हो सके। उन्होंने कहा कि मंडियों का उन्नयन और आधुनिक सुविधाओं ,कृषि उत्पादों के सुरक्षित भंडारण, तौल, परिवहन और विपणन की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।इस अवसर पर मंडी अध्यक्ष अनिल डब्बू सहित अधिकारीगण उपस्थित रहे।


More Stories
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
किडनैपिंग और फिरौती के खेल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चंद घंटों में गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त, युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को घर से किडनैप कर अपहर्ता की मां से की थी 1 लाख रू0 की डिमाण्ड
एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार