सहसत्रधारा की कार्लीगाड ग्रामसभा मे बहने वाले स्रोत से उत्तराखंड जल संस्थान ने चार लाईनो के जरिए करीब 6 किलोमीटर के दायरे मे पानी की आपूर्ति हेतु बनाये चैम्बर बनाए हुए है जिनमे पानी को फिल्टर कर के पीने के लिए पाईपो से भेजा जाता है लेकिन इस चैम्बर मे बेमौसम बारीश के चलते मिट्टी भर गई थी जिसके बाद से ही कई हजार परिवार पानी की बूंद बूंद को तरस गये थे इसकी सूचना मिलते ही क्षेत्र के जेई श्याम लाल और रॉबिन सैनी ने मौके पर जाकर हालत का जायजा लिया और अपने कारिंदो को निर्देश देकर काम पर लगा दिया करीब दो दिन की कडी मेहनत के बाद फिल्टर चैम्बर के साथ-साथ करीब करीब 6 किलोमीटर लम्बी लाईन की सफाई के बाद ही पानी की आपूर्ति शुरू कराई जा सकी है गौरतलब है कि इन सभी लाईनो मे पानी प्राकृतिक स्रोत से लिया जाता है जो आस पास चल रहे अवैध निर्माण कार्य के चलते नदी किनारे फैले मलबा जो पानी के साथ मिलकर फिलटर चैम्बर को भर कर निकल गया जिसके चलते ही पानी पीने वाले हजारो परिवारो पर असमय ही पानी का संकट आ गया था लेकिन इस पानी के संकट से निपटने के लिए जल संस्थान की टीम ने सभी उपयोक्ताओ को पानी के टैकर से पानी भेजकर राहत दिलाई जो सच मे काबिलेतारीफ काम है ।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग