March 10, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

सोशल मीडिया पर विडियो डलने के बाद कप्तान ने लिया ऐक्शन, मारपीट करने वाले दोनो पुलिस कर्मीयो को किया लाईन हाजिर।

 

आज DIG/SSP देहरादून को सोशल मीडिया में प्रसारित एक वीडियो के माध्यम से जानकारी मिली की चौकी धर्मावाला, थाना सहसपुर में नियुक्त का0 दिनेश सेमवाल व का0 मनोज भारती द्वारा एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई है। जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा उक्त दोनों पुलिस कर्मियों को तत्काल लाइन हाजिर किया गया है तथा सम्पूर्ण प्रकरण की जांच CO विकासनगर को दी गयी है, जांच के आधार पर दोनों पुलिस कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्यवाही भी सुनश्चित की जायेगी।

You may have missed

Share