
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
आज एसएसपी देहरादून द्वारा स्वंय नगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित पुरानी बाइक/ कार को रेंट/विक्रय करने वाले प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उक्त प्रतिष्ठानों में कार/बाइकों को रेंट/ विक्रय से संबंधित दस्तावेजो/रजिस्टरों को चैक करते हुए प्रतिष्ठान संचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित अधिकारियों को पुरानी कारों/बाइकों को बेचने अथवा रेंट पर देने वाले प्रतिष्ठान संचालको के लिये एस0ओ0पी0 तैयार करने के निर्देश दिये गये, जिसके तहत सभी प्रतिष्ठान संचालको को कार/बाइक इत्यादि वाहनों को विक्रय/रेंट पर देते समय एक फार्म दिया जायेगा, जिसमें उनके द्वारा वाहन खरीदार की समस्त डिटेल्स भरकर उसकी पहचान से सम्बन्धित समस्त वैध दस्तावेजो व उनके मोबाइल नम्बरों को लिया जायेगा तथा उक्त सभी दस्तावेजों व मोबाइल नम्बर को वेरिफाई करने की समस्त जिम्मेदारी सम्बन्धित प्रतिष्ठान संचालक की होगी, इसके अतिरिक्त वाहन की खरीद-फरोक्त से सम्बन्धित लेन-देन की प्रक्रिया में अधिकांश धनराशि का भुगतान खरीददार के बैंक अकाउन्ट के माध्यम से लिया जायेगा, जिससे खरीददार के बैंक अकउन्ट की डिटेल भी प्रतिष्ठान संचालक को उपलब्ध हो सकें।
इस दौरान सभी प्रतिष्ठान संचालकों को उक्त निर्देशों को पालन सुनिश्चित करने तथा कोताही बरतने वाले प्रतिष्ठान संचालकों के विरूद्व आवश्यक वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये गये।

More Stories
उत्तराखंड पत्रकार यूनियन (मीडिया राइट) का भव्य प्रदेश स्तरीय होली मिलन समारोह: पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी होली की शुभकामनाएं, कई क्षेत्रों के उत्कृष्ट योगदानकर्ताओं को सम्मानित किया !
लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार
उत्तराखंड CAMPA परियोजना संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न, प्रत्येक डिवीजन में बड़े मृदा-जल संरक्षण प्रोजेक्ट के निर्देश