
जनपद नैनीताल के हल्द्वानी क्षेत्र में उपद्रव के दृष्टिगत जनपद देहरादून में डीएम व एसएसपी देहरादून की संयुक्त टीम सभी संवेदनशील इलाकों में भ्रमण कर लोगो को कानून व्यवस्था खराब ना करने की अपील की और समुदाय के सम्मानित लोगो से मुलाकात कर अफवाह फैलाने और कानून व्यवस्था को खराब करने वाले शरारती तत्वो पर नजर रखने की बात कही शरारती तत्वो को एसएसपी देहरादून अजय सिह ने साफ साफ शब्दो मे चेतावनी देते हुए कहा है कि शहर का माहौल कीसी भी कीमत पर खराब नही होने दिया जायेगा अगर कोई भी व्यक्ति कीसी भी तरह से माहौल खराब करते हुए संज्ञान मे आया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही अमल मे लाई जायेगी देर रात तक जिलाधिकारी सोनिका और अजय सिंह ने राजधानी मे घुम-घुमकर माहौल का जायजा लिया साथ ही सभी थाना चौकियो अपने अपने क्षेत्र मे गस्त लगाने के साथ साथ अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर माहोल बिगाड़ने की कोशिश करने वालो को चिन्हित करने के आदेश दिये एसएसपी ने सभी अधिकारीयो को अपने फोन बंद ना करने की हिदायत देते हुए क्षेत्र मे गतिशील रहने के भी आदेश दिये।


More Stories
हरिद्वार की ज्वालापुर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोरी के बड़े गिरोह का किया खुलासा,पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप मे दो शतिर चोरो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपियों के कब्ज़े से चोरी के 10 वाहन किये बरामद,
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु