उत्तराखंड में तेज बारिश के बाद ऊफान पर आया बरसाती नाला खारा स्रोत, रास्ते में फंसे कई वाहन…….
ऋषिकेश: एसडीआरएफ की टीम ने जेसीबी की मदद से वाहनों को मौके से हटाया। जिन राफ्टिंग संचालकों की टाटा सूमो और स्कूटी दलदल में फंसी थी, वाहन बाहर निकलने के बाद उन्होंने राहत की सांस ली।
ऋषिकेश में झमाझम बारिश के कारण बरसाती नाला खारा स्रोत का जल स्तर बढ़ गया। अचानक बढ़े जल स्तर के कारण सड़क पर मलबा भी आ गया। जिसके चलते यहां पार्क किए गए राफ्टिंग के वाहन, स्कूटी बरसाती पानी में फंस गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मुनिकीरेती पुलिस और एसडीआरएफ को दी।
मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने जेसीबी की मदद से वाहनों को मौके से हटाया। जिन राफ्टिंग संचालकों की टाटा सूमो और स्कूटी दलदल में फंसी थी, वाहन बाहर निकलने के बाद उन्होंने राहत की सांस ली।
उधर, झमाझम बारिश के कारण बैराज-लक्ष्मणझूला बाइपास मोटरमार्ग पर भूतनाथ मोटरमार्ग के समीप मलबा आने ने कारण मोटरमार्ग बाधित हो गया। करीब तीन घंटे तक वाहन मोटरमार्ग पर फंसे रहे। इससे सड़क पर वाहनों की लंबी- लंबी लाइन लगी रही।

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश