
पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशानुसार दिनांक 14/04/ 2023 की रात्रि को क्षेत्राधिकारी सदर पंकज गैरोला के नेतृत्व में थाना क्लेमेंट टाउन क्षेत्रान्तर्गत प्रभारी निरीक्षक पटेल नगर, थानाध्यक्ष क्लेमेंट टाउन ,चौकी प्रभारी आईएसबीटी ,एवं चौकी प्रभारी बाईपास द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना क्लेमेंनटाउन क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान सभी होटल, ढाबा, कैफे एवं दुकानदारों को अवगत कराया गया कि सभी लोग रात्रि 10:00 बजे तक अपने प्रतिष्ठान बंद कर ले तथा किसी भी प्रतिष्ठान में अनावश्यक रूप से भीड़ ना लगे एवं रात्रि में अनावश्यक रूप से घूमने वाले सभी लोगों से पूछताछ की गई तथा हिदायत दी गई कि भविष्य में देर रात्रि में अनावश्यक रूप से घूमते ना मिले तो आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। चेकिंग के दौरान एक कार, एक बुलेट मोटरसाइकिल तथा दो स्कूटी सीज की गई तथा लगभग 70 लड़कों से पूछताछ की गई, जिसमें से 15 लड़कों का 81 पुलिस अधिनियम में चालान किया गया तथा 4 लड़कों को अंतर्गत धारा 151 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार किया गया।
आगे भी इसी प्रकार चेकिंग अभियान जारी रहेगा तथा रात्रि में बिना वजह घूमने वाले कॉलेज के छात्रों के संबंध में संबंधित कॉलेज में भी रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी।


More Stories
देहरादून मे परिवहन विभाग ने नियमो को ताक पर रखने वाली ई रिक्शो के खिलाफ चलाया चेकिंग अभियान, नियम विरुद्ध चलने वाली 10 ई रिक्शा किये सीज़ तो 130 के काटे चालान, शहर मे किसी भी प्रकार के वाहन नियमो का उल्लंघन करते है तो नहीं किया जायेगा बर्दास्त- डा, अनीता चमोला !
खुशखबरीः अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर सदन में की गई घोषणा , वर्तमान में सिर्फ देहरादून में है सेंटर, वर्ष 2023 से हुई शुरूआत
आगामी चार धाम यात्रा के सकुशल सचांलन हेतु यात्रा मार्ग पर दून पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, अभियान के दौरान बाहरी राज्यों से आये व्यक्तियों के सत्यापन की करी कार्यवाही