
रिपोर्ट= राजीव शास्त्री बहादराबाद
रानीपुर कोतवाली अंतर्गत ग्राम दादूपुर और सलेमपुर क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे कबाड़ के गोदामो पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही करते हुए उन्हें सीज किया है।उप जिलाधिकारी पूरण सिंह राणा ने स्थानीय लोगों की शिकायत पर कबाड़ के 5 गोदामों को सील कर दिया है।आपको बता दे की दादुपुर की शिव गंगा विहार कॉलोनी वासियों ने जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण नियंत्रण बोर्ड को शिकायत देकर बताया था कि सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र से रद्दी कबाड़ में प्लास्टिक को उठाकर ग्रामीण क्षेत्रों में जलाकर गुल्ले बनाएं जा रहे है प्लास्टिक जलाएं जाने से निकलने वाले धुएं की वजह से आसपास के क्षेत्र में भारी प्रदूषण फैल रहा है जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।साथ ही प्लास्टिक जलाए से पर्यावरण भी प्रदूषित हो रहा है शिकायत कर्ताओं ने कबाड़ खाने को हटाए जाने की मांग की थी जिस पर कार्रवाई करते हुए एसडीएम पूरण सिंह राणा ने पांच कबाड़ के गोदामों को सील कर दिया है। उनके साथ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी नायब तहसीलदार पुलिसकर्मी मौजूद रहे एसडीएम पूरण सिंह राणा ने कहा कि अवैध रूप से चलाएं और छोटे कारखानों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग