देहरादून
आज दिनांक 26/03/2025 को पुलिस कार्यालय देहरादून में नियुक्त अपर उप निरीक्षक निर्मलेश नौडियाल का आकस्मिक निधन हो गया। दिवंगत निर्मलेश काफी समय से बीमार चल रहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिवंगत निर्मलेश नौडियाल जी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दुख की इस घडी में शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने के लिये ईश्वर से कामना की।
दिवंगत निर्मलेश नौडियाल मूल रूप से ग्राम: तिमली तल्ली, पो0 पेडल्स्यूं, जिला पौडी गढवाल के रहने वाले थे तथा वर्ष 1984 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे, उनके परिवार में उनकी पत्नी के अलावा 02 पुत्रियां तथा 01 पुत्र है, जो वर्तमान में विद्याविहार फेज 2 पटेलनगर देहरादून में निवास कर रहे हैं।

More Stories
एसएसपी उधमसिंह नगर के निर्देश पर ओवर लोड वाहनों पर चला पुलिस का डंडा, अभियान चलाकर ओवर लोड वाहनों के खिलाफ की बड़ी कार्यवाही !
एसएसपी ने पलटन बाजार मे पैदल घूमकर सुरक्षा वयवस्था का लिया जायज़ा,बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने के दिये निर्देश, अपराधियों मे खौफ क़ायम रखने के लिए पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने के दिये निर्देश !
खोए हार को वापस लौटाकर दून पुलिस ने बिखेरी चेहरे पर मुस्कान, 7 लाख रू0 मूल्य के हार के मालिक को ढूंढकर किया उनके सुपुर्द