*हत्या का अभियुक्त गिरफ्तार**
दिनांक *25 -11- 22 को कोतवाली नगर देहरादून पर पंजीकृत* मु.अ.सं.-557/ 22 धारा- 323 ,504 ,506 आईपीसी बनाम विनीत अरोड़ा उर्फ मननी आदि पंजीकृत हुआ। विवेचना के दौरान दिनांक 25-11-2022 घटना के पीड़ित विपिन रावत की मेडिकल रिपोर्ट तथा चिकित्सक के बयानों के आधार पर उपरोक्त मुकदमे में नामजद अभियुक्त गणों के विरुद्ध धारा 307 आईपीसी की बढ़ोतरी की गई।घटना के पीड़ित विपिन रावत का उपचार के दौरान आज दिनांक -03-12-2022 को श्री महंत इंद्रेश अस्पताल देहरादून में मृत्यु होने के परिणाम स्वरूप उपरोक्त मुकदमे में धारा-302 आईपीसी की बढ़ोतरी की गई उपरोक्त मुकदमे की विवेचना हेतु उच्च अधिकारी गण के आदेश से विवेचक वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रमोद शाह कोतवाली नगर देहरादून को नियुक्त किया गया। विवेचना में तत्काल अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी हेतु उच्च अधिकारी गण के निर्देशानुसार विवेचना में तत्काल कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 03-12-2022 को मुकदमा उपरोक्त के अभियुक्त विनीत अरोड़ा उर्फ मन्नी पुत्र संजय अरोड़ा निवासी 1/7 मोहनी रोड थाना डालनवाला देहरादून को समय 15:45 बजे प्रिंस चौक देहरादून के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है अभियुक्त को कल दिनांक 04-12-2022 को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया

More Stories
देहरादून के थाना क्लेमेनटाउन प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को घोपा चाकू, पुलिस ने दोनों को घायल हालत मे किया अस्पताल मे भर्ती !
चारधाम यात्रा 2026: हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ,चारधाम यात्रा में हेली सेवाओं पर नियंत्रण, 8–9 कंपनियां ही होंगी ऑपरेटर — डॉ. आशीष चौहान,घर बैठे बुक करें चारधाम हेली टिकट, heliyatra.irctc.co.in पर शुरू ऑनलाइन सुविधा !
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश