उत्तराखंड में मौसम विभाग के अनुसार 25 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम आगामी दो दिन और गर्मी उमस करेगी परेशान…….
देहरादून: मानसून की आधिकारिक विदाई से पहले एक बार फिर उत्तराखंड में मौसम बदलेगा। इससे पहाड़ से लेकर मैदान तक के तापमान पर असर देखने को मिलेगा। इससे पहले दो दिन चटक धूप खिलने से गर्मी खूब परेशान करेगी। खासकर मैदानी इलाकों में उमसभरी गर्मी से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 24 सितंबर तक यानी आज और कल प्रदेशभर के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 25-26-27 सितंबर को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले को छोड़कर अन्य सभी जिलों के कुछ हिस्सों में तेज गर्जन के साथ बारिश होने होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
बारिश से तापमान में आएगी गिरावट।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है सितंबर में सामान्य तापमान दो से तीन डिग्री का इजाफा देखने को मिलता है, लेकिन उमसभरी गर्मी का मुख्य कारण मौसम के पैटर्न में हुआ बदलाव है। हालांकि, 25-26-27 सितंबर को होने वाली बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
खासकर पर्वतीय जिलों के तापमान पर असर पड़ेगा। वहीं, रविवार को भी चटक धूप खिलने की वजह से गर्मी ने जमकर परेशान किया। ऐसा ही हाल पंतनगर, मुक्तेश्वर और नई टिहरी का रहा। यहां भी दिन के साथ रात के सामान्य तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली।


More Stories
बसंत विहार क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अभ्यस्त वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 3 स्कूटी बरामद
एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद
धामी सरकार के फैसले बने मिसाल, विकास को मिली रफ्तार, धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह