देहरादून
SDRF को सूचना मिली कि मालदेवता में एक लड़का नदी में डूब गया है ।उक्त सूचना पर पोस्ट सहस्त्रधारा से रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा गहन सर्चिंग कर पानी की गहराई में जा कर उक्त शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मृतक का नाम – रोहित s/o रवि रावत उम्र 16 वर्ष निवासी विश्वनाथ एंक्लेव मयूर विहार देहरादून।
उक्त किशोर अपने दोस्तों के साथ अल सुबह शिखर फॉल ,मालदेवता में घूमने आया था। घूमते हुए पानी मे जैसे ही उतरा तो गहराई का अंदाज़ा न होने के कारण अचानक ही डूबने लगा। साथियों ने बचाने की बहुत कोशिश की परन्तु तब तक वह पानी मे ओझल हो गया था। SDRF टीम द्वारा पानी की गहराई में जाकर शव को बरामद किया गया।

More Stories
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप