हरिद्वार बाईपास पर तेज रफ्तार कार ने चौक पार कर रहे स्कूटर सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में घायल स्कूटर सवार की उपचार के दौरान अस्पताल मे मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान हरिद्वार के नवोदय नगर निवासी निशांत नौडियाल पुत्र महादेव नौडियाल के रूप में हुई है। 25 वर्षीय निशांत यहां पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। वह किसी काम से रात करीब 12.30 बजे हरिद्वार बाईपास गए थे। वहां से लौटते हुए मोथरोवाला चौक पार करने लगे तो रिस्पना की ओर से आती एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल निशांत को इमरजेंसी सेवा 108 के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौके से कार को कब्जे में लेकर मेहूवाला के रहने वाले चालक उस्मान अली को हिरासत में ले लिया गया था पुलिस ने महादेव नौडियाल की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

More Stories
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पुलवामा आतंकी हमले की सातवीं बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ, मुख्यमंत्री, 295.21 करोड़ के विकास कार्याे का किया लोकार्पण/शिलान्यास
कुंभ 2027 से पहले अतिथि गृहों की बदलेगी सूरत, आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा मानकों से होंगे सुसज्जित, देहरादून से हरिद्वार तक सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश