March 17, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

शराब की पिनक मे भीमताल झील मे गिरा युवक,नैनीताल पुलिस की तत्परता से बची अनमोल जान,परिजनो ने चीता पुलिस पर की आशीर्वाद की बारिश।

सोनू कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल

बीती शाम भीमताल क्षेत्र में एक व्यक्ति शराब के नशे में भीमताल झील में गिर गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों से सूचना मिलते ही *थाना भीमताल* की चीता मोबाइल में नियुक्त *हेड कांस्टेबल सुमित चौधरी* ने तत्परता दिखाकर भीमताल झील के नाव चालकों की मदद से झील में गिरे उक्त व्यक्ति को झील से सकुशल बाहर निकाला और उसकी जान बचाई। व्यक्ति की स्थिति ठीक होने पर पुलिस द्वारा व्यक्ति से पूछताछ कि गई तो उसने अपना नाम गौरी शंकर पुत्र किशन राम निवासी पांडे गांव भीमताल बताया। पुलिस द्वारा व्यक्ति के परिजनों से संपर्क स्थापित कर थाना भीमताल में व्यक्ति को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

You may have missed

Share