राजेन्द्र शिवाली(राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के पुलिस कर्मियों को दैनिक ड्यूटी के साथ-साथ मानवतावादी कार्य करने हेतु भी लगातार प्रेरित किया जा रहा है। आज एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट कोटद्वार को समाजसेवी इन्दू नौटियाल द्वारा सूचना दी गई कि भाबर क्षेत्र के ग्राम हल्दूखाता-कलालघाटी क्षेत्र की एक बौद्विक दिव्यांग 45 वर्षीय सावित्री उर्फ साबी नामक महिला कोटद्वार के आसपास दिन रात लावारिस अवस्था में घूम रही है। महिला अपने माता से मारपीट करती है। साथ ही गली-मौहल्ले वाले लोगों के साथ भी गाली गलौच कर पत्थर फेंकती रहती है, उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। सूचना पर एएचटीयू पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और महिला को प्रेमपूर्वक समझाकर महिला का रेस्क्यू कर एएचटीयू कार्यालय लाया गया।एएचटीयू पुलिस टीम द्वारा उक्त महिला का चिकित्सा उपचार कराने के बाद सुरक्षा की दृष्टिगत उसे करूणाधाम आश्रम बढ़िया, नजीबाबाद, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश में दाखिल कराया गया ताकि महिला की उचित रूप से मानसिक चिकित्सा व देखभाल हो सके।

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश