राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार, पौड़ी। विदेशी मदिरा की अवशेष 13 ऑफर वाली दुकानों हेतु आबकारी विभाग को 18 आवेदन प्राप्त हुए है। प्राप्त आवेदनों को जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान व आवेदन कर्ताओं की उपस्थिति में खोला गया। सभी आवेदनों की जांच पड़ताल करने के उपरांत इसे स्वीकृति हेतु आबकारी आयुक्त को भेजा गया है। गौरतलब हो कि जनपद में 44 विदेशी मदिरा की दुकानों में से 4 प्रथम चरण की लॉटरी में आवंटित हुई, जबकि 27 दुकानों को नवीनीकृत किया गया। शेष 13 दुकानों के लिए आवेदन प्राप्त नहीं हुए थे, जिस कारण इन दुकानों के लिए ऑफर देते हुए आवेदन आमंत्रित किये गये थे। प्राप्त 18 आवेदनों को आवेदकों के सामने खोलकर निरीक्षण करने के बाद इन्हें स्वीकृति हेतु आबकारी आयुक्त को भेजा गया है। इस दौरान जिला आबकारी अधिकारी केपी सिंह सहित अन्य अधिकारी व आवेदक मौजूद थे।

More Stories
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप