मुजफ्फरनगर पुलिस ने अवगत कराया है कि आज दिनांक 01.01.2024 को समय करीब 16ः15 बजे थाना छपार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कस्बा छपार के अनुज पुत्र सुनील गोयल निवासी ग्राम छपार थाना छपार, मुजफ्फरनगर अपनी कपडे की दुकान पर बैठा हुआ था जहां मुकुल पाल पुत्र सतीश निवासी ग्राम छपार थाना छपार, मुजफ्फरनगर ने दुकान में आकर तमंचे से गोली मार दी है। सूचना मिलते ही थाना छपार पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची व घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। जहां से पीडित को बेहतर उपचार हेतु मेरठ रेफर किया गया है। गोली अनुज उपरोक्त के गले पर लगी जिस कारण वह गम्भीर रूप से घायल हो गया है। उच्चाधिकारीगण द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है। थाना प्रभारी छपार मय पुलिस बल मौके पर मौजूद है। कानून एवं शान्ति व्यवस्था की स्थिती सामान्य है। थाना छपार पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

More Stories
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप