मसूरी के पास एक व्यक्ति की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ पुलिस एवं प्रशासन की टीम ने व्यक्ति को खाई से निकाला, लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।
मसूरी झड़ीपानी के निकट एक व्यक्ति गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ, फायर,पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर घायल व्यक्ति को खाई से बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार घायल जितेंद्र रोहेला की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार जितेंद्र रोहिल्ला ( 58) निवासी रामानंद कॉटेज इंदिरा भवन मसूरी परिवार के साथ देहरादून जा रहे थे और रास्ते मे गाय को रोटी देने उतरे थे। तभी गाय ने धक्का मार दिया और वह खाई में गिर गए।
More Stories
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी दून ने दिखाया सख्त रूख, मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलम्बित, सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश
23 मई को खुलेंगे श्री हेमकुंड साहिब के कपाट