उत्तराखंड के हरिद्वार में हो गया बड़ा हादसा,देहरादून से आ रही एक बस पुल से नीचे गिर गई, दो दर्जन लोगों को चोटें आई…..
हरिद्वार: हरिद्वार देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरकीपैड़ी के पास दीनदयाल पार्किंग में देहरादून से आ रही एक बस पुल से नीचे गिर गई।बस गिरने से करीब दो दर्जन लोगों को चोटें आई हैं, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।
यूपी रोडवेज की मुरादाबाद डीपो की बस देहरादून से मुरादाबाद जा रही थी। अचानक बस के गिरने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। किसी बड़े नुकसान की अभी कोई सूचना नहीं है।बस कैसे नीचे गिरी इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

More Stories
बसंत विहार क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अभ्यस्त वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 3 स्कूटी बरामद
एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद
धामी सरकार के फैसले बने मिसाल, विकास को मिली रफ्तार, धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह