
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
आज तडके प्रात: कंट्रोल रूम के माध्यम से कोतवाली ऋषिकेश को सूचना प्राप्त हुई कि ऋषिकेश के गंगानगर क्षेत्र में स्थित शगुन वेडिंग पॉइंट हाल मधुर मिलन टैंट हाउस में आग लग गई है। सूचना पर तत्काल कोतवाली ऋषिकेश से पुलिस बल मौके पर पहुँचा, साथ ही ऋषिकेश, लालतप्पड तथा आस पास के अन्य फायर स्टेशनों से दमकल के वाहन मौके पर पहुंचे। मौके पर 05 फायर टेण्डरों द्वारा कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल पर रखे गैस के सिलेण्डरों को सबसे पहले मौके से हटाते हुए बडी दुर्घटना की सम्भावना को टाला गया।
घटना मे वेडिंग प्वांइट स्थित टैंट हाउस में रखे टैंट व अन्य सामान जल गया। साथ ही वैडिंग प्वाइंट के अन्दर खडे 04 चौपहिया वाहन तथा एक मोटर साइकिल भी आग की चपेट में आने से जल गए। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट के कारण आग का लगना प्रकाश में आया है, उक्त वेडिंग पॉइंट को शहजाद पुत्र निशार अहमद निवासी RPS स्कूल के पास गंगा नगर ऋषिकेश द्वारा लीज पर लिया गया था, जिसमे वह वेडिंग पॉइंट के साथ साथ टेंट हाउस का कार्य भी करता था। आग से हुई क्षति का आंकलन किया जा रहा है, साथ ही आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।
*आग से जले वाहनों का विवरण :-*
1- UK 14 CA 4414 (छोटा हाथी)
2- Uk 14CA 1594 (छोटा हाथी)
3- Uk 14CA 3191 *(Bolero pickup)*
4- UK 14J8696 *(CREATA)*
5- HR 02 1284 मोटर साईकिल स्पेंलडर

More Stories
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
किडनैपिंग और फिरौती के खेल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चंद घंटों में गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त, युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को घर से किडनैप कर अपहर्ता की मां से की थी 1 लाख रू0 की डिमाण्ड
एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार