
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे ने जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम और आदतन अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार शेखर चन्द्र सुयाल के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस द्वारा झूला पुल बस्ती निवासी अभियुक्त विनोद थापा पुत्र टीका राम, लकड़ी पड़ाव निवासी शानुल पुत्र स्व0 वईक अहमद व.जावेद पुत्र अनीश के द्वारा समाज विरोधी क्रिया कलापों, आर्थिक लाभ हेतु अपराधिक प्रवृतियों में लिप्त रहकर आमजनमानस में भय व्याप्त कर परिशान्ति भंग करने तथा अपराधों में लगातार सक्रिय एवं संलिप्त रहने पर तीनों अभियुक्तों के विरूद्ध गुण्डा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। जनपद में ऐसे आदतन अपराधी जो कई अपराधों में लगातार संलिप्त हैं, उनके विरूद्ध गुण्डा एक्ट के अन्तर्गत वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी है।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग