March 16, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

आरटीआई से हुआ बडा खुलासा आरटीई में फर्जी दाखिलों का पर्दाफाश,अकेले जनपद देहरादून में लगभग 6688 छात्र हुए गायब, गायब हुए अधिकांश आरटीई के हैं फर्जी दाखिले,गत वर्ष मोर्चा ने इस घोटाले को उठाया था जोर शोर से,शिक्षा मंत्री से महाघोटाले की जांच कराने की कि मांग।

| विकासनगर -जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि अकेले जनपद देहरादून में गत वर्ष शैक्षिक सत्र 2023 -2024 के दौरान बीच सत्र में लगभग 6688 छात्रों ने अशासकीय/प्राइवेट विद्यालयों को अलविदा कह दिया यानी यू-डाइस सिस्टम लागू होते ही सभी फर्जी आरटीई (शिक्षा का अधिकार अधिनियम) के माध्यम से हुए दाखिले एकाएक गायब हो गए | अगर पूरे प्रदेश के मैदानी जनपदों की बात की जाए तो आंकड़े चौंकाने वाले हो सकते हैं ! स्कूल प्रबंधन और विभाग की मिली भगत के चलते इस माहाघोटाले को अंजाम दिया गया था | मोर्चा द्वारा गत वर्ष 2023 में इस महा घोटाले को लेकर सचिव, विद्यालयी शिक्षा श्री रविनाथ रमन से मुलाकात कर जांच की मांग की थी तथा पुरजोर तरीके से इस घोटाले को उजागर किया था, जिसको देखते हुए अधिकांश विद्यालयों ने फर्जी दाखिलों को कागजों से निकाल बाहर कर अपनी जान बचाने का काम किया |कुछ छात्र किसी कारण वश विद्यालय छोड़ कर चले गए, जिनकी संख्या मात्र सैकड़ो में हो सकती है ! ऐसे कुछ छात्रों ने विद्यालय छोड़ा है ,उनके कारणों का भी पता लगाया जाना चाहिए | मोर्चा शिक्षा मंत्री श्री धन सिंह रावत को आगाह करता है कि अब समय सोने का नहीं, जागने का है, इस पूरे प्रकरण के हर पहलू पर जांच कराने का है, जिससे प्रदेश को हुई करोड़ों रुपए की क्षति इन विद्यालयों से वसूली जा सके एवं इस लूट में शामिल विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा सके -पत्रकार वार्ता में हाजी असद व प्रवीण शर्मा पिन्नी मौजूद थे|

You may have missed

Share