राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। आज एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने अपना गला रेत कर खुदकुशी का प्रयास किया। यह व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल स्थिति में रेलवे ट्रेक के किनारे पड़ा हुआ मिला। घायल अवस्था में इस व्यक्ति कों यहां बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया हैँ। चिकित्सको के अनुसार उसकी हालत गंभीर बताई जा रहीं है। मिली जानकारी कें अनुसार हल्द्वानी निवासी 45 वर्षीय तारा दत्त पाण्डे नें कौड़िया इलाके में अपना गला धारदार हथियार से खुद ही रेत कर खुदखुशी का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे रेल की पटरियों से उठाकर यहां बेस अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सको द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है।

More Stories
दसवें गुरु साहिब श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के 359वें पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढत बाजार के तत्ववाधान में भव्य नगर का आयोजन
मुख्यमंत्री धामी ने सांसद खेल महोत्सव-2025 के समापन समारोह कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में विजेता टीम को किया सम्मानित
कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर भूमि विक्रय करने के नाम पर धोखाधड़ी करने एवं धनराशि हड़पने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार