
देहरादून : डॉ० आर० राजेश कुमार स्वास्थ्य सचिव द्वारा आज बताया गया कि स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कोविड- 19 वैक्सीन (COVISHIELD ) की 90,500 डोज राज्य को प्राप्त हो गई है। भारत सरकार द्वारा प्राप्त वैक्सीन से प्रदेश में वैक्सीनेशन की गति बढ़ेगी तथा सभी जिला चिकित्सा अधिकारियो को यह आदेश दे दिया गया है कि वह प्रदेश में टीकाकरण की गति में और तेजी लाये।
स्वास्थ्य सचिव द्वारा बताया गया कि भारत सरकार से प्राप्त वैक्सीन प्रदेश के सभी जनपदों में वितरित की जा चुकी है। जनपद अल्मोडा को 4100, बागेश्वर – 1800, चमोली-2400, चम्पावत 2000, देहरादून- 18900, हरिद्वार- 18400, नैनीताल-8500, पौड़ी गढ़वाल- 5000 पिथौरागढ-4000, रूद्रप्रयाग-1600, टिहरी गढ़वाल-3600, उधमसिंह नगर 18,400 एवं उत्तरकाशी- 1800 डोज वितरित की गई है। स्वास्थ्य सचिव द्वारा यह अपेक्षा आमजन से की गई है कि जिन लोगों का वैक्सीनेशन किसी कारण छूट गया है यह जल्द से जल्द अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों मे जाकर वैक्सीन लगवायें सचिव द्वारा यह भी बताया गया कि वर्तमान में प्रदेश में वैक्सीन को कोई कमी नहीं है। प्रत्येक जनपद में शीघ्र ही उनकी आवश्यकतानुसार और वैक्सीन वितरित की जायेंगी।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग