April 12, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

हरिद्वार की सिडकुल पुलिस ने अवैध गैस के कारोबार करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, पुलिस ने पकडे गये आरोपी के कब्ज़े से भारी मात्रा मे गैस सिलेंडर किये बरामद !

राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) हरिद्वार

हरिद्वार की थाना सिडकुल पुलिस ने एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी करने वालो के खिलाफ करते हुए अवैध सिलेंडरों का जखीरे के साथ‌ प्रशांत नामक युवक को गिरफ्तार किया है पकड़ा गया आरोपी भीड़भाड़ वाले इलाके में अवैध LPG सिलेण्डरो का धंधा चला रहा था आपको बता दे की वर्तमान में चल रहे ईरान इजरायल अमेरिका युद्ध के बीच हरिद्वार पुलिस ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भांडाफोड करते हुए बड़ी संख्या में अवैध सिलेंडरों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

भीड़भाड़ वाले इलाकों और अन्य व्यवसायिक संस्थानों के आसपास अवैध गतिविधियों पर नजर रख रही पुलिस को दिनांक 11/04/2026 को खुफिया सूत्र के माध्यम से सूचना मिली कि अंतरिक्ष सिटी के पीछे खाली मैदान में रिफिलिंग का कार्य किया जा रहा है तथा अंतरिक्ष सिटी मकान में अवैध सिलेंडरों का भंडारण किया जा रहा है।

सूचना पर एक्टिव पुलिस टीम ने बताए गए घर अंतरिक्ष सिटी व उसके पीछे खाली मैदान में छापेमारी कर भारी संख्या में अवैध सिलेंडर बरामद किए।पकड़ा गया आरोपी पूछताछ में कोई जवाब नहीं दे पाया अंतरिक्ष सिटी में भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में LPG गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण से कभी भी कोई बड़ी अनहोनी घटना घटित हो सकती थी।

मौके पर ही जिला पूर्ति अधिकारी जनपद हरिद्वार को बुलाया गया तथा आगे की आवश्यक कार्रवाई कर अभियोग पंजीकृत जा रहा है।

*पकड़ा गया आरोपित-*

प्रशांत कुमार पुत्र चंद्र भूषण निवासी झाझरा जीतना जिला मोतीहारी बिहार हाल पता अंतरिक्ष सिटी अपार्टमेंट सिडकुल थाना सिडकुल जनपद हरिदवार ।

 

*विवरण पुलिस टीम-*

1. थानाध्यक्ष अजय शाह

2. हेड कांस्टेबल सुनील सैनी

3. हेड कांस्टेबल मुजफ्फर बेग

You may have missed

Share