March 28, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

देहरादून पुलिस ने होटल मे चल रही जुए और शराब पार्टी पर की बड़ी कार्यवाही,10 युवतियों सहित 40 को लिया हिरासत मे !

 

 

राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) हरिद्वार

ऋषिकेश के आईडीपीएल क्षेत्र स्थित एक होटल में अवैध कैसीनो और शराब पार्टी का बड़ा खुलासा हुआ है। कोतवाली पुलिस की अचानक की गई छापेमारी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 40 लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें 10 युवतियां भी शामिल हैं।Sp ऋषिकेश जया बलूनी ने बताया कि इन युवतियों को दिल्ली से बुलाया गया था। उनसे होटल में बार डांसर के रूप में प्रदर्शन कराने के साथ-साथ मेहमानों को खाना और शराब परोसने का काम कराया जा रहा था। यह पूरी व्यवस्था एक सुनियोजित तरीके से तैयार की गई थी, जिससे होटल को अवैध गतिविधियों का अड्डा बनाया जा सके।छापेमारी के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में शराब, जुए से संबंधित सामग्री और करीब 60 हजार रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं, जिसे जुए में इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह पहली बार था जब इस होटल में इस तरह का अवैध कैसीनो संचालित करने की योजना बनाई गई थी। मुखबिर की पुख्ता सूचना के आधार पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस सभी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और मामले में संगठित गिरोह की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

You may have missed

Share